ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
हनी सिंह के गाने ’धीरे धीरे’ का क्रेज बरकरार
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2017 12:44:55 PM
हनी सिंह के गाने ’धीरे धीरे’ का क्रेज बरकरार

नई दिल्ली, (आईपीएन/आईएएनएस)। सदी में ’हम्मा हम्मा’, ’तम्मा तम्मा’, ’लैला मैं लैला’ और ’सारा जमाना’ जैसे पुराने गानों का रिमिक्स बनाया जा रहा है, फिर भी हनी सिंह के गीत ’धीरे धीरे’ को लेकर प्रशंसकों में जबर्दस्त क्रेज आज भी बरकरार है। जब भी आप यह गाना सुनते हैं, इस गाने की धुन आपको हर बार नाचने पर मजबूर कर देती है।

वर्ष 2015 में यह गाना दुनिया भर में प्रदर्शित हुआ था। यह गाना तुरंत लोगों के दिलों को छू गया और आज भी हर पार्टी या क्लब में यह गाना लोगों की सबसे पहली पसंद है। इस गाने ने हनी सिंह के प्रशंसकों को दीवाना कर दिया है और यह दीवानगी एक चर्चा का विषय बन चुकी है।

हनी सिंह के इस शानदार गीत का जादू आज भी लोगों के दिल पर छाया हुआ है। हनी सिंह के ’धीरे धीरे’ गाने को पहले स्थान से हटाना काफी मुश्किल है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा एकल गीत हनी सिंह के गाने को टक्कर दे सकता है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS