ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
''दिल धड़कने दो’ की टीम से दोबारा मिलकर अच्छा लगा: प्रियंका
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2017 2:22:05 PM
''दिल धड़कने दो’ की टीम से दोबारा मिलकर अच्छा लगा: प्रियंका

मुंबई, (आईपीएन/आईएएनएस)। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाएं पूरी कर मुंबई लौट आई हैं। स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ’दिल धड़कने दो’ में साथ काम कर चुके रणवीर सिंह और फिल्म निर्देशक जोया अख्तर के साथ कुछ समय बिताया। अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म जगत के अपने दोस्तों से दोबारा मिलकर अच्छा लगा।

प्रियंका ने ट्वीट किया, “हमेशा कि तरह रणवीर आपको देखकर अच्छा लगा और बीटीडब्ल्यू पिछली रात (शानिवार) की आपकी धुनें अच्छी थीं! ’दिल धड़कने दो’ में रणवीर, रितेश सिधवानी और जोया एकसाथ दोबारा काम कर रहे हैं।“ अच्छे लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने पर प्रियंका ने खुशी व्यक्त की है। अमेरिका के बेहद लोकप्रिय धारावाहिक ’क्वांटिको’ की अभिनेत्री ने ट्वीट किया, “मेरे लिए इतनी प्यारी शाम के आयोजन के लिए रितेश और डॉली आपका धन्यवाद। दोनों पार्टनर को प्यार।“

रणवीर ने भी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, “ममा जो और मैडम मक्र्यूरिअल.. मेरी लड़कियां प्रियंका और जोया अख्तर।“ वहीं दूसरी ओर प्रियंका की अगली फिल्म ’बेवॉच’ रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म से प्रियंका हॉलीवुड में कदम रख रही हैं। वह आखिरी बार पिछले वर्ष ’जय गंगाजल’ में देखी गईं थीं। उन्होंने अब तक बॉलीवुड की कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS