मनोरंजन
अजय देवगन का यू टर्न, अब 'खतरों के खिलाड़ी' के नहीं होंगे होस्ट
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2017 4:48:15 PM मुंबई। कुछ दिनों पहले खबर थी कि अजय देवगन कलर्स चैनल के शो खतरों के खिलाड़ी के होस्ट बनने जा रहे हैं। अब खबर आई है कि इस शो को लेकर अजय ने यू टर्न ले लिया है। वे अब इस शो के होस्ट नहीं होंगे।
अधिकारिक रूप से उनकी व्यस्तता को इसका कारण बताया गया है, लेकिन चैनल के सूत्र बता रहे हैं कि फीस को लेकर अजय के साथ चैनल की पटरी नहीं बैठी, इसलिए अजय ने मना कर दिया। चैनल की ओर से संकेत मिले हैं कि रोहित शेट्टी एक बार फिर से इस शो को होस्ट कर सकते हैं, जो पहले दो सीजन कर चुके हैं। रोहित इन दिनों अजय के साथ गोलमाल 4 की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होगी, जबकि खतरों के खिलाड़ी को उससे पहले टेलीकास्ट होना है। ऐसे में कहना मुश्किल है कि क्या रोहित इसके लिए दक्षिण अफ्रीका जाकर शूटिंग का वक्त निकाल पाएंगे। चैनल ने अभी रोहित शेट्टी के नाम पर मुहर लगाने से मना कर दिया है। रोहित शेट्टी के अलावा अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर इस शो के होस्ट रह चुके हैं।