मनोरंजन
पार्श्व गायक जुबीन को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2017 4:45:38 PM डिब्रूगढ़। बॉलीवुड व असमिया फिल्मों के प्रसिद्ध पार्श्व गायक व अभिनेता जुबीन गर्ग को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। जुबीन को जान से मारने की धमकी फेसबुक के जरिए शुक्रवार को दी गई थी। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आरोपी को ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ जिले की बरबरुवा पुलिस ने शनिवार की सुबह गरुधरीया के पथालीबाम इलाके से आरोपी काई खापलांग उर्फ तुलतुल बागलारी को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया था कि आरोपी ने जुबीन को फेसबुक के जरिए धमकी दी थी कि शुक्रवार को चौकीडिंगी इलाके में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान 9 एमएम की पिस्तौल से गोली मार देगा। जिसके बाद चौकीडिंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस बरबरुवा थाने ले आई है, जहां पर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि बागलारी ने जुबीन को जान से मारने की धमकी क्यों दी थी।