ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
विजयाराजे सिंधिया पर बनी फिल्म मप्र और महाराष्ट्र में टैक्स फ्री
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2017 4:34:02 PM
विजयाराजे सिंधिया पर बनी फिल्म मप्र और महाराष्ट्र में टैक्स फ्री

 मुंबई। ग्वालियर घराने की राजमाता और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेताओं में रहीं विजयाराजे सिंधिया पर बनी फिल्म को मध्य प्रदेश और अब महाराष्ट्र की सरकारों ने अपने-अपने राज्यों में मनोरंजन कर से मुक्त कर दिया है। ये फिल्म इसी शुक्रवार को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म के रिलीज से पहले ही इसे टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी थी। महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस बाबत शुक्रवार देर शाम आदेश पारित हुआ। अब इन दोनों राज्यों में फिल्म देखने वाले दर्शकों को सस्ते दामों पर ये फिल्म देखने का मौका मिलेगा। संभावना व्यक्त की जा रही है मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की तर्ज पर गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड प्रदेशों की राज्य सरकारें भी इस फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्ति की अधिकारिक घोषणा जल्दी ही करेंगी। 
ये फिल्म गोवा की राज्यपाल और लेखिका मृदुला सिन्हा द्वारा लिखित राजपथ से लोकपथ तक पर आधारित है। प्रख्यात अभिनेत्री हेमा मालिनी ने फिल्म में राजमाता की भूमिका निभाई है। उनके अलावा फिल्म में विनोद खन्ना, सचिन खेड़ेकर और राजेश श्रृंगारपुरे की अहम भूमिकाएं हैं। इस फिल्म का निर्माण विजयाराजे सिंधिया स्मृति न्यास और जी स्टूडियो ने मिलकर किया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS