ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
ऋषि कपूर के खिलाफ अवैध पेड़ काटने की शिकायत दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2017 3:23:14 PM
ऋषि कपूर के खिलाफ अवैध पेड़ काटने की शिकायत दर्ज

 मुम्बई, (हि.स.)। मुंबई महानगर पालिका ने अभिनेता ऋषि कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ऋषि कपूर पर अपने निवास स्थान पर गैरकानूनी तरीके से एक पेड़ काटने का आरोप लगा है। मनपा ने इसी को लेकर बांद्रा इलाके के पुलिस थाने में ऋषि कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ऋषि कपूर बांद्रा इलाके में ही रहते हैं। मनपा ने शिकायत में माना है कि ऋषि कपूर ने पेड़ की छंटनी के लिए इजाजत मांगी थी और उनको पेड़ की छह टहनियों को कट करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन उस पूरे पेड़ को ही काट दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मनपा ने ऋषि कपूर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया और पेड़ों के संरक्षण को लेकर बने कानूनों की धारा-155 के उल्लंघन के आरोप में उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है। 
इस पूरे मामले को लेकर ऋषि कपूर की सफाई भी सामने आ गई है। उनका कहना है कि उन्होंने ये काम एक कॉन्ट्रैक्टर को सौंपा है और पेड़ काटने की गलती भी उसकी टीम ने की है। ऋषि कपूर का कहना है कि उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया है और कॉन्ट्रैक्टर से हरजाना भरने को कहा है। 
बांद्रा के पाली हिल में स्थित अपने बंगले कृष्णाराज में ऋषि कपूर नए सिरे से निर्माण करा रहे हैं। पुराने बंगले को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। बंगले में पुनर्निमाण को लेकर ऋषि कपूर का अपने इलाके की रेसीडेंस एसोसिएशन के साथ भी टकराव हो चुका है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS