ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
’गोलमाल अगेन’ दिवाली पर रिलीज होगी
By Deshwani | Publish Date: 18/4/2017 3:16:04 PM
’गोलमाल अगेन’ दिवाली पर रिलीज होगी

 मुंबई, (आईपीएन/आईएएनएस)। गोलमाल श्रृंखला की अगली फिल्म ’गोलमाल अगेन’ के निर्माताओं ने फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने का फैसला किया है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट के मुख्य संचालन अधिकारी शिवाशीष सरकार ने कहा, “गोलमाल अगेन, भारतीय फिल्म जगत की सफलतम फ्रेंचाइजी में से एक है और इसने देश के फिल्म प्रदर्शकों और वितरकों के बीच काफी उत्सुकता जगाई है।“ रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी के साथ मिलकर यह फिल्म बना रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “हमने उनकी मांग के अनुरूप इसे इसी वर्ष दिवाली पर बड़े स्तर पर रिलीज करने का निर्णय लिया है, जो परिवारों और बच्चों को लिए त्यौहार के समय में उचित रहेगा।“ अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से रिट्वीट करते हुए शीर्षक लिखा: “गोलमाल अगेन, इस दिवाली।“ अजय इस फिल्म में गोपाल नामक मुख्य किरदार को निभाते देखे जाएंगे।

’गोलमाल अगेन’ गोलमाल फ्रेंचाइजी की चैथी कड़ी है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इस फिल्म में तब्बू, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, नील नितिन मुकेश, कुणाल खेमू और तुषार कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। परिणीति चोपड़ा और कुणाल ने ट्विटर पर फिल्म की पूरी टीम के साथ एक फोटो साझा की है, जिसका शीर्षक लिखा: “इस दिवाली! गोलमाल अगेन।“ गोलमाल फ्रेंचाइजी की पिछली तीन फिल्मों में करीना कपूर खान, रिमी सेन और शरमन जोशी भी थे।.

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS