ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
मिनिषा लाम्बा बनेंगी विषकन्या
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2018 4:39:01 PM
मिनिषा लाम्बा बनेंगी विषकन्या

एक तरफ जहां कई टीवी एक्टर्स बॉलीवुड की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं कुछ बॉलीवुड एक्टर्स ऐसे हैं जो टेलीविज़न इंडस्ट्री में अपना इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस मिनिषा लाम्बा का नाम भी जुड़ गया है। मिनिषा लंबे समय से बड़े परदे पर भी नज़र नहीं आई हैं। अरसे बाद कमबैक के लिए उन्होंने बॉलीवुड को नहीं टीवी को चुना।

 
 
क्यूट सी मिनिषा इस बार टीवी में एक नेगेटिव रोल निभाएंगी। यह सास-बहू वाला कोई डेली सोप नहीं होगा बल्कि वे सब टीवी के 'तेनालीराम' में नज़र आएंगी। इसमें वे वैम्प बनेंगी। इस कॉमेडी सीरियल में तेनाली राम के कई किस्से बताए जाते हैं। इसमें मिनिषा 'विषकन्या' की भूमिका निभाएंगी।
 
मिनिषा ने बताया कि उनका किरदार रहस्यमयी होगा। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री चुनने के बारे में बताया कि टीवी पर आने के लिए यह वक़्त सही है। वे टीवी पर काम करने के लिए ओपन हैं। तेनालीराम एक कॉमेडी शो है लेकिन वे बाकी ज़ोनर्स में भी काम करने के लिए रेडी हैं। वे तेनालीरामा में वैम्प बनने को लेकर भी खुश हैं।
मिनिषा लाम्बा इससे पहले फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में नज़र आई थीं। वे टीवी पर बिग बॉस में भी भाग ले चुकी हैं। वे कई पंजाबी फिल्में भी कर चुकी हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS