ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
14 वर्ष बाद प्रियंका चोपड़ा करेंगी अपनी इस हिट फिल्म का सीक्वल
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2018 4:30:33 PM
14 वर्ष बाद प्रियंका चोपड़ा करेंगी अपनी इस हिट फिल्म का सीक्वल

प्रियंका चोपड़ा के बारे में अब हर किसी को यही लगता है कि वे हॉलीवुड की हो चुकी हैं और बॉलीवुड में शायद ही नज़र आएं, लेकिन प्रियंका का ऐसा कोई इरादा नहीं है। वे जल्द ही क्वांटिको 3 के काम के बाद बॉलीवुड में काम करने को लेकर बेकरार हैं। खबर है कि वे अपनी ही एक फिल्म की सीक्वेल में नज़र आने वाली हैं। उत्साहित हुए? आइए और जानकारी दें...

2004 में अब्बास-मस्तान ने प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, करीना कपूर के साथ मिलकर फिल्म 'ऐतराज' बनाई थी। अब इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म का सीक्वल बनाने की इच्छा फिल्मकार सुभाष घई रख रहे हैं।
 
 
खबरों के मुताबिक सुभाष इस फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर दो सालों से काम कर रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने स्क्रिप्ट फाइनल की और अब वे फिल्म की कास्ट और बाकी तैयारियों में लग गए हैं। इसके लिए सुभाष की पहली पसंद प्रियंका ही हैं।
 
सुभाष का मानना है कि सोनिया रॉय का किरदार प्रियंका से बेहतर और कोई नहीं कर सकता। इसके लिए प्रियंका ने सुभाष से मुलाकात भी की है और दोनों ने फिल्म पर चर्चा की।
 
सूत्र के अनुसार यह एक नए टाइटल के साथ एक नई कहानी होगी। सुभाष घई पहले ही प्रियंका चोपड़ा से मिलकर फिल्म की चर्चा कर चुके हैं। प्रियंका को इस फिल्म के सीक्वल को लेकर उत्सुकता है। इसमें उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था। जल्द ही वे शूट के लिए डेट्स देंगी।
 
हालांकि सुभाष इस फिल्म के निर्माता होंगे और वे निर्देशक की तलाश में हैं। प्रियंका फिलहाल क्वांटिको के तीसरे सीज़न में व्यस्त हैं। इसके बाद वे ए किड लाइक जेक और इज़ंट इट रोमांटिक में भी नज़र आएंगी। वे पहले राकेश शर्मा की बायोपिक में भी नज़र आने वाली थीं लेकिन वो प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चलागया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS