मनोरंजन
हरियाणवी के नए गाने ''घूंघट की ओट'' में दिखा सपना चौधरी का रोमांटिक अंदाज
By Deshwani | Publish Date: 17/2/2018 3:32:49 PMनई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से सपना चौधरी हर दिन खबरों में बनी हुई हैं। प्रसिद्ध हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का अनोखा ही अंदाज है और अपने इसी मजेदार अंदाज में सपना चौधरी एक बार फिर एक नए गाने में नजर आने वाली हैं। अभी तक सपना चौधरी अक्सर स्टैज शो में डांस करती नजर आती रही हैं, लेकिन यह गाना उनकी नई एलबम का है। गाने में 'बिग बॉस' सीजन 11 की चर्चित प्रतियोगी सपना चौधरी काफी अलग अंदाज में दिख रही हैं।
सपना चौधरी को बिग बॉस के बाद कई ऑफर मिल चुके हैं। वह अभय देओल की फिल्म से लेकर भोजपुरी फिल्म में डांस करने तक कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन चुकी हैं। एक दिन पहले ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का गाना 'हट जा ताऊ पाछे ने' भी रिलीज हुआ है, जिसमें सपना चौधरी नजर आई हैं। यह बिग बॉस के बाद उनका पहला हिंदी फिल्म सॉन्ग है। सपना के इस नए गाने को गाया है राज मावार ने और इस गाने में सपना के साथ नवीर नारू नजर आ रहे हैं।