मनोरंजन
इंटरनेट पर प्रिया प्रकाश वारियर ने एक ही दिन में बनाया रिकॉर्ड
By Deshwani | Publish Date: 13/2/2018 1:18:27 PMकेरल के थ्रीशुर की 18 साल की लड़की प्रिया प्रकाश वारियर इंटरनेट पर छायी हुई हैं। इस मलयालम एक्ट्रेस की एक झलक ने हजारों लोगों का उनका फैन बना दिया है। आलम यह है कि अपनी पहली ही फिल्म की इस छोटी सी झलक ने प्रिया प्रकाश को बॉलीवुड के किसी सुपरस्टार से भी बड़ा बना दिया है। प्रिया प्रकाश की पॉपुलरटी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इस एक्ट्रसे को 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर सिर्फ एक दिन में मिले हैं। प्रिया प्रकाश वारियर के एक ही दिन में 605 हजार फॉलोअर बढ़ गए हैं।
इससे पहले अमेरिकन मॉडल और टीवी पर्सनेलिटी केली जेनर और प्रसिद्ध फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही इंस्टाग्राम पर यह कमाल दिखा पाए हैं। सिर्फ यह दो सेलीब्रिटी ही एक दिन में इतने ज्यादा फैन्स बनाने में सफल रहे हैं। प्रिया प्रकाश का यह वीडियो मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव का है। वीडियो में नजर आ रही लड़की यानी एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश की आंखों के एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ हो रही है. एक रात पहले शेयर किया गया यह वीडियो कुछ घंटों बाद से ही लोगों की सोशल मीडिया टाइमलाइन पर नजर आने लगा।