ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
फ़िल्म "ग़ज़ब क प्यार" में दिखेगा डांसिंग क्वीन सीमा सिंह का जलवा
By Deshwani | Publish Date: 29/12/2017 7:12:34 PM
फ़िल्म "ग़ज़ब क प्यार" में दिखेगा डांसिंग क्वीन सीमा सिंह का जलवा

मुंबई। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


विश्वकेतु एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सामाजिक मुद्दे पर बनी भोजपुरी फ़िल्म ग़ज़ब क प्यार में दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ हैं । इस फ़िल्म में सीमा सिंह एक विशेष गाने पर परफॉर्म कर दर्शकों का मन मोहने के लिए तैयार हैं। इस फ़िल्म की कहानी हम सब के गांव-समाज से जुड़ी है, इसलिए दर्शक इस फ़िल्म से अपने आप को भलीभांति जोड़ पाएंगे। इस फ़िल्म में डांसिंग क्वीन सीमा सिंह ने एक गाने पर ज़बरदस्त परफॉरमेंस दिया है जो मनोरंजन को दोगुना कर देता है। आपको बता दूँ कि 500 से अधिक फ़िल्मों में अपना परफॉरमेंस दे चुकी सीमा, सलमान की माँ 'हेलन' को अपना आदर्श मानती हैं। ये पिछले कई वर्षो से भोजपुरी फ़िल्मो के जरिये दर्शको का मनोरंजन करती आ रही हैं ।  सीमा, भोजपुरी के अलावा गुजराती, बंगाली आदि फिल्मो में भी काम करती हैं। फ़िल्म ग़ज़ब क प्यार में भी इनकी नृत्य कला देखकर दर्शकों का मदहोश होना लाज़मी है।     
इस फ़िल्म में गीत अजय वर्मा, चित बहाल अंजाना कवि तथा अनीश जहां अनीश,  कोरियोग्राफी रामदेवन, सागर खान तथा सरफराज  खान का है। संगीत अजय वर्मा तथा स्वर उदित नारायण, खुशबू जैन, अलका झा, रोहित रूद्र, रिशु सिंह तथा उज्जवल पांडे का है। फ़िल्म के गीत संगीत मधुर और कर्णप्रिय हैं जो एक बार सुनते ही लोगों के ज़ुबान पर चढ़ जायेगी। सिनेमैटोग्राफी बबलू राजभर ,फाइट सतीश, आर्ट राज किशोर शर्मा, मेकअप अरविंद कुमार, पप्पू शर्मा, तथा रानी पांडे का है। इसके लेखक विनोद मस्ताना हैं तथा डायलॉग प्रदीप गुप्ता द्वारा लिखा गया है। इस फ़िल्म में कोरियोग्राफी रामदेवन, सागर खान तथा सरफराज खान का है। इस फ़िल्म के के निर्देशक रजनीश हैं ।
फ़िल्म के मुख्य कलाकार विनोद मौर्या, सौरभ गुप्ता, तृप्ति राजपूत परमार, दामिनी ठाकुर, हर्षिता श्रीवास्तव, पप्पू यादव, चंद्रकांत यादव, नज़र अब्बास आज़मी, सुनील चौधरी, अवकाश यादव, इला पांडेय, नीलम पांडेय इत्यादि हैं जो इस फ़िल्म में अपने अभिनय का जौहर दिखाते नजर आएंगे।  इस फ़िल्म का पि.आर.ओ. संजना सिनेग्लोबल है।
फ़िल्म की कहानी, समस्या से जूझते लोगों तथा उस से निजात पाने की जद्दोजहद और अथक प्रयास पर आधारित है। यह रोमांस, ड्रामा, ऐक्शन, ट्रैजडी तथा कॉमेडी से सजी एक मनोरंजक फ़िल्म है। हमें उम्मीद है की यह फ़िल्म दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। फ़िल्म का संगीत टीम फ़िल्म भोजपुरी ने रिलीज़ किया है। इस फ़िल्म को बिहार-झारखंड में, फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ‘सरगम फ़िल्म्स’ 12 जनवरी को रिलीज़ करेगी।  

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS