ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
’लखनऊ सेंट्रल’ के लिए फरहान ने 20 भोजपुरी फिल्में देखी
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2017 4:45:43 PM
’लखनऊ सेंट्रल’ के लिए फरहान ने 20 भोजपुरी फिल्में देखी

 मुंबई, (आईपीएन/आईएएनएस)। अभिनेता फरहान अख्तर अपनी आगामी फिल्म ’लखनऊ सेंट्रल’ में अपनी भूमिका के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। फरहान फिल्म में एक महत्वाकांक्षी भोजपुरी गायक का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही वह फिल्म में मनोज तिवारी के प्रशंसक भी हैं। यही वजह है कि उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को बेहतर तरीके से समझने के लिए 20 भोजपुरी फिल्में देख ली है।  फरहान ने मनोज तिवारी और रवि किशन की कई भोजपुरी फिल्में देखी है। फरहान ने बांके बिहारी विधायक (2007), धमाल कइला राजा (2011), हमार देवदास (2012) और ससुरा बड़ा पैसावाला (2004) जैसी फिल्में देखी हैं। फिल्म में भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और मनोज तिवारी की विशेष भूमिकाएं भी हैं। 

टीम के करीबी सूत्रों ने बताया, ’फरहान को किरदार की गहराई में जाना पसंद है। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की पृष्ठभूमि को पकड़ने के लिए कई भोजपुरी फिल्म देखी। फिल्म में फरहान एक महत्वाकांक्षी अभिनेता का किरदार निभा रहे हैं, जो मनोज तिवारी का बड़ा प्रशंसक है।“ इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता रणजीत तिवारी हैं।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS