ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
12 जनवरी को बिहार -झारखण्ड में रिलीज़ होगी भोजपुरी फ़िल्म "ग़ज़ब क प्यार"
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2017 7:11:11 PM
12 जनवरी को बिहार -झारखण्ड में रिलीज़ होगी भोजपुरी फ़िल्म "ग़ज़ब क प्यार"

 मुंबई। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


भोजपुरी फ़िल्म 'गजब क प्यार' के निर्माता फ़िल्म को सिनेमा हॉल में रिलीज़ करने की सारी प्रक्रिया लगभग पूरी कर चुके हैं। इस फ़िल्म को मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर 12 जनवरी को बिहार और झारखंड के सिनेमा घरों में रिलीज़ किया जाएगा। इस फ़िल्म का निर्माण 'विश्वकेतु एंटरटेनमेंट प्रा. लि.' के बैनर तले किया गया है, जिसके निर्देशक रजनीश चौधरी हैं।  सामाजिक मुद्दे पर आधारित ये फ़िल्म ऐक्शन,रोमांस, ड्रामा, ट्रैजडी और कॉमेडी से भरपूर तो है ही, साथ ही साथ यह दर्शकों को मजबूत सामाजिक संदेश भी देगी।
अजय वर्मा, चित बहाल अंजाना कवि तथा अनीश जहां अनीश के लिखे गाने , अजय वर्मा के मधुर संगीत से सजे  तथा उदित नारायण, खुशबू जैन, अलका झा, रोहित रूद्र, रिशु सिंह तथा उज्जवल पांडे के सुरीले स्वर से सजे हैं जिसकी वजह फ़िल्म के सभी गाने कर्णप्रिय हैं।  इस फ़िल्म का संगीत 'टीम फ़िल्म भोजपुरी' ने रिलीज़ किया है। इस फ़िल्म को बिहार-झारखंड में, फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी 'सरगम फिल्म्स(संजय लालटेन)' ने रिलीज़ करने का जिम्मेवारी लिया है। दर्शकों को बहुत जल्द फ़िल्म गजब क प्यार देखने को मिलेगी।
इस फ़िल्म के  मुख्य  किरदार विनोद मौर्या, सौरभ गुप्ता, तृप्ति राजपूत परमार, दामिनी ठाकुर हैं और इनके साथ महत्वपूर्ण भूमिका में हर्षिता श्रीवास्तव, नीलम पण्डे, ईला पांडेय, पप्पू यादव, चंद्रकांत यादव, नज़र अब्बास आज़मी, सुनील चौधरी, अवकाश यादव इत्यादि दिखेंगे। इन सभी कलाकारों ने इस फ़िल्म के लिए कठिन परिश्रम किया है।
फ़िल्म का डी.ओ.पी. बब्लू राजभर हैं। फ़िल्म की कहानी, समस्या से जूझते लोगों तथा उस से निजात पाने की जद्दोजहद और अथक प्रयास पर आधारित है।
इसके लेखक विनोद मस्ताना हैं तथा डायलॉग प्रदीप गुप्ता द्वारा लिखा गया है। इस फ़िल्म में कोरियोग्राफी रामदेवन, सागर खान तथा सरफराज खान,ऐक्शन डायरेक्शन सतीश, आर्ट राज किशोर शर्मा, मेकअप अरविंद कुमार, पप्पू शर्मा, तथा रानी पांडे का है। इस फ़िल्म का पीआरओ संजना सिनेग्लोबल है। डांसिंग क्वीन सीमा सिंह भी इस फ़िल्म में अपने स्पेशल अपीयरेंस से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली हैं।  पूरे परिवार के साथ देखने लायक अच्छी और साफ़- सुथरी भोजपुरी फ़िल्म गजब क प्यार बिहार -झारखण्ड के सिनेमाघरों में 12 जनवरी को प्रदर्शित की जायेगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS