ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
अवॉर्ड शो के लिए प्रियंका ने मांगे 5 करोड़
By Deshwani | Publish Date: 16/12/2017 4:09:30 PM
अवॉर्ड शो के लिए प्रियंका ने मांगे 5 करोड़

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काफी समय बाद हिंदी फिल्मों के गानों पर स्टेज परफॉर्मेंस करने वाली हैं। खबरों के अनुसार एक अवॉर्ड कार्यक्रम के आयोजक चाहते हैं कि चोपड़ा उनके यहां परफॉर्म करें लेकिन इस परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका ने जो फीस मांगी उसे सुनकर सभी दंग रह गए। 
 
आपको बता दें कि पांच मिनट की परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका ने 5 करोड़ रुपए की मांग की है यानि एक मिनट के एक करोड़ रूपए। प्रियंका इंटरनेशनल लेवल की स्टार बन चुकी हैं और इसी कारण उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। खबरों के अनुसार प्रियंका को लेकर लोगों में काफी क्रेज है और इसी कारण आयोजकों ने प्रियंका की इस बात को स्वीकार लिया है। आपको बता दें कि जी सिने अवॉर्ड्स 19 दिसंबर को होने वाला है और इस अवॉर्ड शो में प्रियंका अपनी परफॉर्म के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वहीं प्रियंका के फैंस को भी उनकी इस दमदार परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS