मनोरंजन
बंदगी कालरा हुई बिग बॉस के घर से बेघर
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2017 4:56:33 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। रियल्टी शो बिग बॉस-11 के विकेंड वार में नॉमिनेट हुए तीन सदस्य लव, बंदगी और पुनीश में से बंदगी कालरा घर से बेघर हो गई हैं। बंदगी के एलिमिनेशन से घर वालों को काफी आश्चर्य हुआ क्योंकि नामिनेट सदस्यों में से लव त्यागी का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। वहीं बंदगी के इलिमेनेशन से पुनीश बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए।
उल्लेखनीय हो कि पुनीश और बंदगी कालरा बिग बॉस के घऱ में अपने रोमांस के कारण घर और बाहर दोनों जगह काफी चर्चा में रहे हैं। बंदगी और पुनीश को शो के होस्ट सलमान खान से भी चेतावनी मिल चुकी थी। सलमान खान ने यहां तक कह दिया था कि इस शो को घर वाले भी देखते हैं।