मनोरंजन
युवाओं को खूब लुभा रहा सन्नी लियोनी-अरबाज की फिल्म "तेरा इंतजार" में हृषिकेश चुरी का गाना
By Deshwani | Publish Date: 28/11/2017 10:53:30 PMमुम्बई। सन्नी लियोनी की फिल्म तेरा इंतजार जिसका दर्शकों को इंतजार था 24 नवम्बर शुक्रवार को रिलीज हो गयी। अरबाज खान सन्नी लियोनी के साथ इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि जब से इस फिल्म का आॅडियो रिलिज हुआ, हृषिकेश चुरी का गाया हुआ गाना "दिल तेरी बांहों में महफुज रहता है' गाना दर्शकों में काफी हिट हुआ। खासकर युवाओं को यह गाना काफी भा रहा है। यू ट्यूब ये बहुत देखे व सुने जा रहे हैं। यह गाना काफी वायरल भी हो रहा है। हृषिकेश चुरी को हम फिल्म "हाउस फुल-3' के गाने "टांग उठाके' के पार्श्व गायक और हाल ही में हुए सारेगामापा लिटिल चैंप के ग्रैंड जुरी के रूप में पहचानते हैं। उनकी आवाज अनाेखी व भावपूर्ण है।
नये गीत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- मैं भावुक हूं। मुझे हमेशा दर्शकों को कनेक्ट करने व दिल को छू लेने वाला गाना गाने मेें काफी संतुष्टी मिलती है। उन्होंने अत्यंत रोमांटिक सोलो गीत गाने का मौका देने के लिए संगीत निर्देशक राज आशू धन्यवाद दिया है। बताया कि सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के संदेश की बाढ़ वे काफी अभिभूत हैं। बताया कि पार्श्व गायक रूप में वे वास्तविक रूप से महफुज हो रहे हैं।