मनोरंजन
मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड-2017 के खिताब से नवाजा गया
By Deshwani | Publish Date: 18/11/2017 9:11:29 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत की मानुषी छिल्लर को 2017 का मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया है। प्रियंका चोपड़ा के 17 साल बाद किसी भारतीय युवती को इस खिताब से नवाजा गया है। 20 वर्षीय मानुषी को मिस फेमिना 2017 का ‘मिस इंडिया’ चुना गया था।
मानुषी मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं और डॉक्टर बनना चाहती हैं। मानुषी का परिवार हरियाणा में झज्जर जिले के बहादुर गढ़ के समीपवर्ती गांव से हैं लेकिन अब दिल्ली में बस गया है। चीन में आयोजित इस प्रतियोगित में सफलता पानी वाली मानुषी को बधाई देने वालों को तांता लग गया है।