ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
दिल्ली के हरिया‍णवी पुलिसवाले के अंदाज में अर्जुन कपूर
By Deshwani | Publish Date: 31/10/2017 3:54:15 PM
दिल्ली के हरिया‍णवी पुलिसवाले के अंदाज में अर्जुन कपूर

मुंबई,  (हिंस) । यशराज में शुरु होने जा रही दीबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में मुख्य भूमिका निभा रहे अर्जुन कपूर का फिल्म में पहला लुक सामने आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में अर्जुन कपूर दिल्ली पुलिस में भर्ती हरियाणा के एक सिपाही के रोल में नजर आएंगे। दीबाकर की फिल्म में अर्जुन कपूर पहली बार काम करने जा रहे हैं।

 
परिणीती चोपड़ा फिल्म में उनकी हीरोइन है। यशराज में अर्जुन कपूर की ये चौथी फिल्म है। अर्जुन की लांचिंग फिल्म इश्कजादे यशराज में बनी थी। इसके बाद यशराज में उन्होंने औरंगजेब में काम किया, जिसमें उनका डबल रोल था। प्रियंका चोपड़ा और रणबीर सिंह के साथ अर्जुन कपूर ने यशराज की गुंडे में काम किया और अब वे चौथी फिल्म में काम करने जा रहे हैं।
 
इश्कजादे के बाद परिणीती चोपड़ा के साथ उनकी ये दूसरी फिल्म है। इस साल पहले अर्जुन कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड रिलीज हुई और फिर अनीस बज्मी की मुबारकां। दोनों फिल्में बाक्स आफिस पर औसत साबित हुईं। आने वाली फिल्मों में अर्जुन कपूर विपुल शाह की नमस्ते कनाडा में भी काम कर रहे हैं, जिसमें एक बार फिर उनकी हीरोइन परिणीती चोपड़ा है। 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS