मनोरंजन
‘शेप ऑफ यू’ गाने को भारत में 50 करोड़ बार देखा गया
By Deshwani | Publish Date: 28/10/2017 6:03:05 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। ग्रैमी अवॉर्ड विनर रह चुके ब्रिटिश सिंगर एड शीरन के हिट गाने 'शेप ऑफ यू' को भारत में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म पर 50 करोड़ बार देखा जा चुका है।
सोनी म्यूजिक इंडिया के इंटरनैशनल म्यूजिक के प्रमुख अर्जुन शंकालिया ने कहा, 'भारत में लोगों में एक पैटर्न देखने को मिल रहा है, वे हिंदी और क्षेत्रीय गानों से अंग्रेजी गानों को सुनना पसंद कर रहे हैं। एड शीरन जैसे कलाकारों ने तो भौगोलिक सीमाओं को तोड़कर दूरदराज के क्षेत्रों में प्रवेश कर लिया है क्योंकि इंदौर, भिलाई, पटियाला और कोच्चि में भी इन्हें सुना जा रहा है।'
सावन, गाना, हंगामा और विंक जैसे ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म इस गाने की लोकप्रियता से हैरान हैं और उन्होंने लोगों में कभी किसी गाने की इतनी मांग नहीं देखी।