ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
संजय दत्त की दीपावली की पार्टी में पंहुचे सलमान, आमिर, अजय
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2017 5:31:21 PM
संजय दत्त की दीपावली की पार्टी में पंहुचे सलमान, आमिर, अजय

मुंबई, (हिंस) । राजस्थान के बीकानेर में अपनी नई फिल्म साहब बीवी और गैंगस्टर 3 की शूटिंग कर रहे संजय दत्त सोमवार को दीवाली मनाने के लिए मुंबई लौट आए। मंगलवार को बांद्रा के पालीहिल इलाके में संजय दत्त के बंगले पर दीवाली का जश्न शुरु हो गया। शाम को संजय दत्त की ओर से दीवाली की पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सबसे बड़ी मौजूदगी सलमान खान की दर्ज हुई। सलमान खान बहुत दिनों बाद संजय दत्त के किसी आयोजन में शामिल हुए। अपने पुराने दोस्त को रिसीव करने के लिए संजय खुद गेट पर आए। काफी दिनों से मीडिया में संजय और सलमान के बीच रिश्तों में कड़वाहट को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। अब सलमान द्वारा संजय की पार्टी में आने के बाद ये अटकलें खत्म हो जाएंगी। वैसे इससे पहले मुकेश अंबानी के घर पर हुई पार्टी में भी सलमान और संजय दत्त एक दूसरे को गले लगाते हुए देखे गए थे। सलमान खान के अलावा संजय की पार्टी में रणबीर कपूर, राजकुमार हीरानी, विधु विनोद चोपड़ा, आमिर खान, किरण राव, शिल्पा शेट्टी, विद्या बालन और रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन पंहुचे। संजय के अलावा कल ही रात एकता कपूर ने भी दीवाली की पार्टी का आयोजन किया, जिसमें अक्षय कुमार, बिपाशा बसु, जावेद अख्तर, शबाना आजमी के अलावा जया बच्चन भी पंहुची। संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ पार्टी में पंहुचे। पार्टी में शामिल होने वाले टीवी कलाकारों में करण सिंह ग्रोवर, रोहित राय, अंगद हसीजा, मौनी राय, अर्जुन बिजलानी, दृष्टि धामी, करिश्मा तन्ना, रिया चक्रवर्ती, धीरज कपूर भी पंहुचे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS