ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
दीपावली नहीं मनाएंगे अमिताभ बच्चन
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2017 4:59:20 PM
दीपावली नहीं मनाएंगे अमिताभ बच्चन

मुंबई, (हिंस) । सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस बार दीपावली नहीं मनाएंगे। बच्चन परिवार से जुड़े सूत्रों ने इसकी वजह बताई है कि इस साल ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णाराज राय के सम्मान में बच्चन ने ये फैसला किया है, जिनका इस साल 18 मार्च को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। दीवाली पर बच्चन परिवार अपने बंगले जलसा में दीवाली की पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसमें बालीवुड के दिग्गज सितारे शामिल होते हैं। इस बार बच्चन परिवार सादगी के साथ ये त्यौहार मनाएगा। वैसे कहा जाता है कि बच्चन इसी वजह से इस बार अपना जन्मदिन भी नहीं मनाना चाहते थे। पहले उन्होंने जन्मदिन मनाने से पूरी तरह से मना कर दिया था। मगर ये अमिताभ बच्चन का 75वां जन्मदिन था। इसके महत्व को समझते हुए परिवार ने बच्चन पर दबाव डाला, तो बिग बी इस शर्त के साथ राजी हुए कि जन्मदिन मुंबई या देश में कहीं नहीं होगा। इस शर्त को मानते हुए परिवार ने मालदीव में बच्चन के 75वें जन्मदिन समारोह का आयोजन किया, जिसमें सिर्फ परिवार ही शामिल हुआ। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS