मनोरंजन
केदारनाथ का पहला शेड्यूल पूरा हुआ
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2017 5:24:28 PM मुंबई, (हिंस) । अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही बालाजी की फिल्म केदारनाथ का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है। ये शेड्यूल उत्तरांचल में राजधानी देहरादून के करीब किया गया। शेड्यूल शुरु होने से पहले फिल्म की टीम ने केदारनाथ मंदिर जाकर दर्शन भी किए थे। फिल्म का अगला शेड्यूल नवंबर में मुंबई में होगा और फिर अगला शेड्यूल अमेरिका में होगा।
इस फिल्म में हीरो सुशांत सिंह राजपूत हैं, जो इससे पहले अभिषेक कपूर के साथ उनकी फिल्म काय पो छे में काम कर चुके हैं। इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण ये है कि इस फिल्म में सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को लांच किया जा रहा है। ये एक लव स्टोरी बताई जा रही है, जिसे अगले साल अप्रैल में रिलीज किया जाएगा। अभिषेक कपूर रिश्ते में एकता कपूर के कजिन लगते हैं और पहली बार अपनी बहन की कंपनी में फिल्म बना रहे हैं। काय पो छे के बाद उन्होंने फरहान अख्तर के साथ राक आन और फिर आदित्य राय कपूर, कैटरीना कैफ और तब्बू के साथ फितूर फिल्म बनाई थी।