मनोरंजन
जुबीन गर्ग आज होंगे न्यायालय में पेश
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2017 10:35:55 AMगुवाहाटी, (हि.स.)। असम के सुप्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग को शुक्रवार को राजधानी गुवाहाटी के न्यायालय में हाजिर होना होगा। ज्ञात हो कि जुबीन गर्ग के खिलाफ एक अधिवक्ता के बेटे को सन 2013 में पीटने का आरोप है।
इस मामले की सुनवाई पिछले महीने होनी थी लेकिन उस दौरान जुबीन गर्ग बीमार होने के कारण न्यायालय में पेश नहीं हुए थे। जुबीन गर्ग के वकीलों द्वारा कोर्ट से समय मांगे जाने पर कोर्ट ने 06 अक्टूबर का समय निर्धारित किया था। शुक्रवार को जुबीन गर्ग को कोर्ट में हाजिर होना है। संभवतः इस मामले में आज कोई निर्णय आ सकता है।