मनोरंजन
परदे पर पीटी ऊषा बनेंगी प्रियंका चोपड़ा?
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 3:06:14 PMमुंबई, (हिंस) । परदे पर मैरी काम का किरदार निभा चुकी प्रियंका चोपड़ा के बारे में खबर मिली है कि अब वे भारत की उड़न परी कही जाने वाली धावक पीटी ऊषा का किरदार निभा सकती हैं। जानकारी मिली है कि पीटी ऊषा की जिंदगी पर बायोपिक बनाने जा रही साउथ की टीम ने ऊषा के किरदार के लिए प्रियंका से संपर्क किया है, लेकिन इस प्रस्ताव को लेकर अभी कोई पुख्ता फैसला नहीं हुआ है।
इस बायोपिक का निर्देशन रेवती सिंह करेंगी, जो साउथ से हैं और कई मलयाली फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि पीटी ऊषा की बायोपिक को बड़े स्तर पर बनाने की योजना है। संकेत मिले हैं कि इसे मूल रुप से मलयाली भाषा में बनाया जाएगा और साउथ की भाषाओं के साथ हिंदी में डब किया जाएगा। ये भी कहा जा रहा है कि पीटी ऊषा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की धावक रही हैं, इसलिए इसे अंग्रेजी, ईरानी, चीनी और रशिया और जापानी भाषाओं मे भी डब किया जाएगा। इसे 2019 में शुरु करने की योजना है।