ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
महिला दर्शकों को टारगेट तक बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म छेका
By Deshwani | Publish Date: 27/9/2017 8:04:05 PM
महिला दर्शकों को टारगेट तक बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म छेका

पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


भोजपुरी फिल्मों के दर्शकों में एक बड़ा वर्ग महिला दर्शक वर्ग है, जिन्हें हमेशा से ही विषयक,पारिवारिक व महिला प्रधान फिल्में ही लुभाती रही है और इसी दर्शक वर्ग को टारगेट कर निर्देशक नेहाल अहमद की भोजपुरी फ़िल्म निर्माणाधीन है। भोजपुरी फ़िल्म "छेका" इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन में है। पीआर फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माणअधीन इस फ़िल्म के निर्माता हैं कुमार परमानंद व सह निर्माता हैं प्रताप कुमार सिंह। फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोर शोर से चल रहा है फ़िल्म को लेकर निर्माता,निर्देशक सहित फ़िल्म से जुड़े तमाम लोग काफी उत्साहित हैं और जल्द से जल्द फ़िल्म के रिलीज हेतु दिन रात मेहनत भी कर रहे हैं। अश्लीलता से परे इस फ़िल्म को खास कर महिला दर्शकों को ध्यान में रखकर ही बनाई जा रही है। संगीत इस फ़िल्म का मजबूत पक्ष है, फ़िल्म के संगीतकार संजीत तन्हा हैं।
फ़िल्म के गीतों को प्रसिद्ध गायक आलोक कुमार,धीरज पांडे,रजनी साक्या,मांती मौर्या जितेंद्र इत्यादि ने गाया है।
फ़िल्म के विषय में निर्माता कुमार परमानंद बताते हैं कि मुझे काफी दिनों से एक अच्छी फिल्म के निर्माण का ख्याल आया और इस विचार के साथ मैं निर्देशक नेहाल अहमद से मुलाक़ात की । निहाल मुझसे कुछ दिन बाद मिलने को कहा। कुछ ही दिन बाद नेहाल "छेका" के साथ मिले। विषय वस्तु देखते ही मैंने तुरंत हाँ बोला और कार्य शुरू कर दिया। निर्देशक के अनुसार फ़िल्म की कहानी का डिमांड था नया चेहरा था और खोजबीन के बाद रमेश सावंत और  विक्टर सिंह के रूप में दो बेहतरीन अभिनेता की तलाश पूरी हुई। इनके अलावा जया पांडेय,खुशबू पांडे,संजू बाबा मुख्य भूमिका में हैं साथ ही प्रिंसी,मिथुन,प्रियांशु, पूनम, पुष्पा, बिपिन बिहारी, बब्बन सिंह इत्यादि भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फ़िल्म के सिनेमाटोग्राफर उत्तम सिंह व नृत्य निर्देशक प्रीतम अधिकारी एवं सुशांत हैं। फाइट मास्टर प्रदीप साह हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS