ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
बेटे के बाद बेटी के साथ परदे पर अनिल कपूर
By Deshwani | Publish Date: 23/9/2017 4:05:42 PM
बेटे के बाद बेटी के साथ परदे पर अनिल कपूर

मुंबई, (हिंस) । अनिल कपूर अब तक अपने बच्चों के कैरिअर से दूर रहे और उनके साथ परदे पर आने के लिए भी तैयार नहीं थे। अब आकर अनिल कपूर ने ये फैसला बदल दिया है। एक तरफ कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ओलंपिक पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक फिल्म में अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ होंगे। हर्षवर्धन इस फिल्म में अभिनव का रोल करेंगे, तो अनिल कपूर उनके पिता का रोल करेंगे। अनिल कपूर पहली बार अपने बेटे के साथ परदे पर नजर आएंगे। अब एक दूसरी खबर आई है कि अनिल ने अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ भी परदे पर आने का फैसला कर लिया है। कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि अनिल कपूर अपनी बड़ी बेटी रेहा कपूर की सोनम और करीना कपूर को लेकर बनाई जा रही फिल्म वीरां दी वैंडिंग में मेहमान रोल करेंगे और परदे पर सोनम के साथ होंगे। बाद में इस टीम के सूत्रों ने कहा कि अनिल कपूर इस रोल के लिए नहीं माने। अब खबर आ रही है कि अनिल कपूर और सोनम शैली चोपड़ा की फिल्म में पिता-बेटी के रोल में परदे पर होंगे। शैली विधु विनोद चोपड़ा की बहन हैं और पहली बार फिल्म का निर्देशन करने जा रही हैं। इस फिल्म में शैली ने पहले संजय दत्त के साथ उनकी बेटी त्रिशाला को कास्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन संजय दत्त राजी नहीं हुए, तो शैली की ओर से अनिल कपूर और सोनम को प्रस्ताव दिया गया, जो मंजूर हो गया। अनिल कपूर पहले विधु विनोद चोपड़ा की परिंदा और 1942 ए लव स्टोरी में काम कर चुके हैं, जबकि सोनम कपूर इस वक्त विधु विनोद चोपड़ा की कंपनी में बन रही संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं। अनिल कपूर की हाल ही में मुबारकां फिल्म रिलीज हुई और इन दिनों वे ऐश्वर्या राय के साथ फन्ने खां की शूटिंग कर रहे हैं। ऐशवर्या राय के साथ वे 17 साल बाद किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। 17 साल पहले दोनों ने सुभाष घई की फिल्म ताल में साथ काम किया था।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS