ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
खली का किरदार निभायेंगे सुशांत सिंह राजपूत
By Deshwani | Publish Date: 21/9/2017 5:44:45 PM
खली का किरदार निभायेंगे सुशांत सिंह राजपूत

 मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने महेन्द्र सिंह धोनी पर आधारित फिल्म 'एम एस धोनी' में धोनी का किरदार निभाया था। फिल्म की सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत बायोपिक के मामले में बॉलीवुड की पहली पसंद बन गए हैं।

 
महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत सिल्वर स्क्रीन पर मशहूर रेसलर खली का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।  कहा जा रहा है कि दि ग्रेट खली के जीवन पर बनने वाली फ़िल्म के लिए सुशांत को ही अप्रोच किया गया है।
 
महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक बना चुके फॉक्स स्टार स्टूडियो अब रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ खली पर एक बायोपिक करना चाहते हैं और उनकी शुरुआती  जिंदगी से लेकर उनके रिंग तक के उनके सफऱ की कहानी दिखाना चाहते हैं।
 
इस फिल्म को बनाने के लिए फ़ॉक्स स्टूडियो ने राइट्स भी खरीद लिए हैं।स्टूडियो की ओर से सिफऱ् सुशांत का नाम सामने आया है लेकिन वो इसे करेंगे या नहीं इस बात पर नकारी सामने नहीं आई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS