मनोरंजन
पूजा और आलिया भट्ट ने ऐसे बरसाया प्यार
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2017 4:57:46 PM नई दिल्ली। दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट बुधवार को 69 साल के हो गए। महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 में हुआ था। इन्होंने 1974 में 'मंजिलें और भी हैं' से अपने निर्देशन कार्य की शुरुआत की थी। इनके द्वारा निर्देशित फिल्म 'सारांश' (1984) मॉस्को अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया गया था और साथ ही इसके कहानी लिखने के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। यह अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ 'कब्जा' (1988) नामक फिल्म के निर्माण के साथ ही निर्माता भी बन गए।
चार दशक के करियर में महेश ने खुद को एक बड़े मुकाम तक पहुंचाया है। 'अर्थ', 'सारांश', 'डैडी', 'आवारगी' जैसी फिल्मों का निर्देशन करके महेश ने अपने असाधारण निर्देशक होने का रिकॉर्ड साबित कर दिया था। महेश भट्ट के जन्मदिन पर उनकी बेटियों- फिल्मकार पूजा और अभिनेत्री आलिया ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।