मनोरंजन
अमिताभ बोले : महिलाकर्मी के परिश्रम से अभिभूत हूं
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2017 7:26:15 PM मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन महिला कर्मियों के परिश्रम से अभिभूत हो गये हैं। अमिताभ इन दिनों फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में काम कर रहे हैं। अमिताभ ने कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि सेट पर अधिकतर महिलाकर्मी पुरुष कर्मियों से अधिक कठिन परिश्रम करती हैं।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उन्हें सेट पर अधिक महिलाओं को काम करते हुए देखकर अच्छा लगा। उन्होंने लिखा, ठग्स ऑफ हिंदोस्तां की प्रगति लगातार जारी है और इसके बारे में बहुत कुछ लिखा जा सकता है, लेकिन गोपनीयता मुझे यह सब बताने से रोकने को मजबूर करती है इसलिए चुप हूं लेकिन सेट पर फिल्म के विभिन्न विभागों में काम कर रहे लोग तेजी से सक्रिय हैं।
अमिताभ ने लिखा, खासतौर पर यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि सेट पर इतनी सारी महिलाएं पुरुषों से अधिक मेहनत कर रही हैं और वह भी ऐसे कार्यों में जिनकी हमारे समय में कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। गौरतलब है विजय कृष्ण आचार्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 2018 में दीवाली पर रिलीज होगी।