ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड'' का प्रसारण 16 सितंबर को
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2017 6:46:27 PM
डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड'' का प्रसारण 16 सितंबर को

पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


लंदन में संपन्‍न डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड' का प्रसारण 16 सितंबर को शाम 7:30 बजे से डिशुम टीवी पर किया जायेगा। यह अवार्ड समारोह 30 जुलाई को लंदन में आयोजित किया गया था, जिसे अब डिशुम टीवी चैनल पर प्रसारित किया जायेगा। इसमें भोजपुरिया दर्शकों को भोजपुरी सिनेमा के दिग्‍गजों का परफॉर्मैंस से लेकर नोंकझोंक भी देखने को मिलेगी।
इसके अलावा बॉलीवुड स्टार गोविंदा का ठुमकों से लेकर शॉटगन के नाम से प्रसिद्ध बिहारी बाबु शत्रुधन सिन्हा का दमदार आवाज सबके साइलेंस को खामोश कर देगा। 'डिशुम आईबीफा'  में अभिनेता मनोज तिवारी के गीतों और रवि किशन के डांस का जलवा देखने को मिलेगा। पवन सिंह-अक्षरा लोली पॉप लागेलु गाने पर धमाल परफॉमेंस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। तो जुबली स्टार दिनेश लाल निरहुआ का आम्रपाली दूबे के साथ डांस केमेस्‍ट्री आपके इंटरटेंमेंट को और खास बना देगा। ‍
'डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड' का लुत्‍फ 16 सितम्बर, शनिवार की शाम 7:30 बजे से देख  से डिशुम चैनल पर देखा जा स‍केगा। इस बारे में ढिसुम टीवी के निर्देशक विशाल गुरनानी ने कहा कि 'डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड-2017' भोजपुरी का सबसे बड़ा अवार्ड्स फंग्‍सन हैं। जिसके जरिये हम भोजपुरी सिनेमा और भाषा-संस्कृति को विश्व पटल पर प्रसार-प्रचार करना है, दुनिया के सामने भोजपुरी सिनेमा, समाज और संस्कृति' की असली तस्वीर रखनी है, इसमें बहुत सफलता मिल रही है।
शत्रुध्न सिन्हा, गोविन्दा, रविकिशन, मनोज तिवारी, निरहुआ, मालिनी अवस्थी, पवन सिंह, समीर अफताब और नायिकाओं में मधु शर्मा, दिव्या देशाई, पाखी हेगड़े, आम्रपाली दुबे, संभावना सेठ, अक्षरा सिंह, शिविका दीवान, अंजना सिंह और आइटम क्वीन सीमा सिंह आदि ने अपने नाच-गाने और अभिनय से यूके वासियों का दिल जीत लिया था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS