ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
प्रियंका को उग्रवाद प्रभावित बताना पड़ा महंगा
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2017 6:17:27 PM
प्रियंका को उग्रवाद प्रभावित बताना पड़ा महंगा

 मुंबई। सिक्किम को उग्रवाद प्रभावित राज्य कहना प्रियंका चोपड़ा के लिए भारी पड़ गया है. सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की कड़ी आलोचना की जा रही है। उन्होंने हाल ही में सिक्किमी भाषा की अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म पाहुना को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया था। ईटी कनाडा के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने दावा किया था कि यह सिक्किम से बनने वाली पहली फिल्म है क्योंकि यह बेहद अशांत क्षेत्र है।

 
 
साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, यह एक सिक्किमी फिल्म है। सिक्किम पूर्वोत्तर भारत में एक छोटा सा राज्य है जहां कभी भी कोई फिल्म उद्योग नहीं रहा या कोई ऐसा नहीं रहा जिसने यहां से फिल्म का निर्माण किया हो। यह पहली फिल्म है जो इस क्षेत्र से उभर कर आयी है क्योंकि यह क्षेत्र उग्रवाद और चिंताजनक परिस्थितियों के कारण अशांत है। 
 
मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। साक्षात्कार सामने आते ही, कई ट्विटर यूजर्स ने राजनीतिक तौर पर अशिक्षित होने के कारण उनकी आलोचना की है। असम के एक पटकथा लेखक बिश्वातोष सिन्हा ने पोस्ट किया, प्यारी प्रियंका चोपड़ा, सिक्किम एक शांत स्थान है और इपाहुना इस क्षेत्र से पहली फिल्म नहीं है। कृपया पूर्वोत्तर के बारे में सही तथ्य जान लें। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या उन्हें सिक्किम और दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों के बीच अंतर पता है? भारत को ऐसे ही बदनाम किया जाता है।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS