मनोरंजन
शूटिंग पूरी करके मॉम करीना लौटी मायानगरी
By Deshwani | Publish Date: 9/9/2017 5:13:35 PM मुंबई। तैमूर अली ख़ान की तस्वीरें जब भी आती हैं तो सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल हो जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।
दरअसल, तैमूर अपनी मॉम के साथ राजधानी मतलब दिल्ली में थे। अब वो दिल्ली से लौटकर अपने शहर मुंबई लौट आए हैं। आइए आपको खबर के साथ दिखाते हैं तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें। दरअसल, फिल्म वीरे दी वेडिंग के पहले शेड्यूल के लिए करीना और सोनम कुछ दिन पहले दिल्ली पहुंची थीं। साथ में थी पूरी स्टारकास्ट। करीना तैमूर को भी साथ लेकर गई थीं। बताया जा रहा है कि करीना ने पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है और वो घर लौट आई हैं।