मनोरंजन
टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पहुंचते ही दंग रह गई प्रियंका चोपड़ा
By Deshwani | Publish Date: 8/9/2017 12:46:16 PMनई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए टोरंटो पहुंची हुई हैं। अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ यहां पहुंची इंटरनेशनल स्टार प्रियंका के लिए वैसे तो ऐसे इंटरनेशनल इवेंट अब आम हो गए हैं, लेकिन यहां कुछ तो ऐसा हुआ कि प्रियंका चोपड़ा बस देखती रह गईं। दरअसल यहां प्रियंका को अपना एक कटआउट नजर आया, जिसे देखकर वह काफी एक्साइटेड हो गईं।
लेकिन उनके लिए सिर्फ यही सबसे मजेदार चीज नहीं थी। बल्कि प्रियंका चोपड़ा का यह कटआउट हॉलीवुड स्टार 'जेम्सबॉन्ड' के साथ लगा हुआ था। इन कटआउट्स के साथ प्रियंका ने एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, लेकिन प्रियंका के फैनक्लब अकाउंट्स पर यहां से पोस्ट किए गया उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।