मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड छोड़ रही हैं...
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2017 7:10:53 PM मुंबई। प्रियंका चोपड़ा पिछले दो साल से विदेशों में अपने पैर जमाये हैं, कई बार ख़बरें आने के बाद भी अभी तक उनके किसी हिंदी फिल्म की घोषणा नहीं हुई है। इस कारण बार बार इस तरह की बातें उठ रही थीं कि क्या वो बॉलीवुड को बॉय-बॉय कह कर हॉलीवुड को घर बना लेंगी। प्रियंका ने ऐसी बातों पर जवाब दिया है।
दरअसल प्रियंका चोपड़ा को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की तरफ़ से टीआईएफ़एफ़ सोइरी की तरफ़ से आयोजित 'शेयर हर जर्नी ' समारोह में गेस्ट ऑफ़ ऑनर का सम्मान मिला, जो बॉलीवुड में पहली बार किसी को हासिल हुआ है।