मनोरंजन
कंगना रनौत को मारा ऐसा मज़ेदार ताना
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2017 7:06:27 PMमुंबई। कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच रिश्तों को लेकर इन दिनों ख़बरें खूब बन रही हैं क्योंकि कंगना ने पुराने घावों को ताज़ा जो कर दिया है। साथ ही उनके भाई-भतीजावाद पर दिए गए बयानों पर भी बहस हो रही है। फरहा खान ने बॉलीवुड में नेपोटिज़्म को लेकर बयान दिया है।
मुंबई में टीवी शो के एक इवेंट पर आई फरहा खान से जब यह सवाल पूछा कि कंगना की बात पर उनकी क्या राय है तो उन्होंने इस पर कोई बयान देने से साफ़ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह बेवजह एक और विवाद खड़ा नहीं करना चाहती हैं लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि कंगना छोटे से शहर से आई हैं। उन्हें मौके मिले तो वह आज बड़ी स्टार बनी हैं। फिर इसको नेपोटिज़्म से कैसे जोड़ सकते हैं। इसमें कहां है भाई-भतीजावाद।