मनोरंजन
सफ़लता की सीढ़ियों से पहले रखा शादी के मंडप में क़दम : शाहरुख़ ख़ान
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2017 6:38:15 PMमुंबई। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि बॉलीवुड में ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने सफ़लता हासिल करने से पहले ही शादी कर ली थी। और जब ये सुपरस्टार बने तो लाखों लड़कियों का दिल टूट गया। जी हां, ये हैं वो सुपरस्टार जिन्होंने सफ़लता की सीढ़ियों पर क़दम रखने से पहले शादी के मंडप में क़दम रखा था।
आइये आपको मिलाते हैं ऐसे ही कुछ सुपरस्टार्स से जो शादीशुदा हैं, मगर लड़कियां इनपर अब भी मरती हैं और सोचती हैं कि आखिर इन्होंने इतनी जल्दी शादी क्यों कर ली?
यह भी पढ़ें: 'जूली2' समेत इन 8 फ़िल्मों में दिखाया गया ग्लैमर इंडस्ट्री का सफ़ेद झूठ और काला सच
1. शाह रुख़ ख़ान
बॉलीवुड के रोमांस किंग शाह रुख़ को देखकर आज भी लड़कियों का दिल धड़कता है। SRK ने वैसे अपना एक्टिंग करियर टीवी के छोटे पर्दे से शुरू किया था और साल 1992 में इन्हें फ़िल्म 'दीवाना' से पहचान मिली। इस फ़िल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फ़िल्मफेयर अवार्ड भी मिला। मगर, इस अवार्ड से पहले ही साल 1991 में शाहरुख़ ने गौरी से शादी कर ली थी।