मनोरंजन
दिलीप कुमार से मिलने पहुंची प्रियंका चोपड़ा
By Deshwani | Publish Date: 5/9/2017 12:50:44 PMमुंबई। सिने जगत के सदाबहार अभिनेता हाल ही में दिलीप कुमार साहब के तबियत ख़राब होने की ख़बर आई थी। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। फिलहाल, दिलीप कुमार के तवीयत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। इस बीच उनसे मिलने वालों का सिलसिला जारी है। बता दें कि सोमवार शाम प्रियंका चोपड़ा दिलीप कुमार से मिलने पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिलहाल दिलीप कुमार के फैमिली फ्रेंड अब उनके अॉफिशियल ट्विटर अकाउंट को हैंडल करेंगे और जिसके जरिए वो 94 साल के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत को लेकर लगातार अपडेट्स देते रहेंगे।