ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
पाकिस्तान ने ‘फिल्म नीरजा’ को किया सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 5/9/2017 11:37:02 AM
पाकिस्तान ने ‘फिल्म नीरजा’ को किया सम्मानित

मुंबई। वर्ष 2016 में सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। यह फिल्म नीरजा भनोत नाम की जिंदगी पर आधारित थी जिन्होंने 22 साल की उम्र में कई लोगों की जिंदगी बचाई थी। नीरजा चंडीगढ़ की रहने वाली थीं।

नीरजा का जन्म 7 सितंबर 1963 को चंडीगढ़ के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई चंड़ीगढ़ के सैकरेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की, लेकिन बाद में उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। नीरजा ने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से अपनी आगे की पढ़ाई की और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से उन्होंने ग्रैजुएशन की पढ़ाई की।
इसके बाद नीरजा को मॉडलिंग असाइनमेंट मिला जिसके बाद उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई। नीरजा अभिनेता राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं और अक्सर उनके डायलॉग बोला करती थीं। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार उस समय नीरजा 22 साल की थीं जब उनकी शादी कर दी गई। मार्च 1985 में 22 साल की उम्र में उनकी अरेंज्ड मैरिज हुई और वो अपने पति के साथ कतर रहने चली गईं लेकिन ससुरालवालों की तरफ से दहेज की बेबुनियाद मांगों से परेशान होकर वो 2 महीने में ही अपने पैरेंट्स के पास वापस मुंबई आ गईं।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS