ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
पटकथा पसंद आने पर के.डी. जाधव पर बायोपिक बनाएंगे बेनेगल
By Deshwani | Publish Date: 2/9/2017 12:03:02 PM
पटकथा पसंद आने पर के.डी. जाधव पर बायोपिक बनाएंगे बेनेगल

मुंबई। दिग्गज फिल्मकार श्याम बेनेगल ने शुक्रवार को कहा कि अगर उन्हें कोई पसंदीदा पटकथा मिलेगी तो वह पहले भारतीय ओलंपिक पदक विजेता खाशाबा दादासाहेब जाधव पर बायोपिक बनाएंगे। 
 
इससे पहले पहलवान से अभिनेता बने संग्राम सिंह ने जाधव पर फिल्म बनाने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन इसकी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, संग्राम सिंह ने शुक्रवार को अभिनेत्री पायल रोहतगी और जाधव के बेटे रंजीत जाधव की उपस्थिति में बेनेगल के निर्देशन में फिल्म बनाने की अधिकारिक तौर पर घोषणा की।
 
इस फिल्म में अपनी भागीदारी के बारे में बेनेगल ने कहा, "हां, संग्राम सिंह के.डी जाधव पर फिल्म बनाना चाहते हैं और मुझे लगता है कि यह अच्छा विचार है। इसकी पटकथा पर काम चल रहा है। एक बार यह पूरी बन जाए और सभी को पसंद आ जाए तो मैं जरूर फिल्म का निर्देशन करूंगा।" फिल्म की पटकथा संदीप श्रीवास्तव लिख रहे हैं।
 
सिंह के मुताबिक, खिलाड़ी की कहानी दिल छू लेने वाली है। उन्होंने पहला ओलंपिक पदक हासिल कर भारतीयों को गौरवांवित किया लेकिन अधिकारियों ने इसे अनदेखा कर दिया। फिल्म निर्माताओं ने जनवरी से शूटिंग की योजना बनाई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS