ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
पहली बार रोते हुए तैमूर की क्यूटनेस देखी क्या आपने, करीना भी हंस पड़ी
By Deshwani | Publish Date: 1/9/2017 3:59:53 PM
पहली बार रोते हुए तैमूर की क्यूटनेस देखी क्या आपने, करीना भी हंस पड़ी

नई दिल्ली। सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की आज तक बहुत सी तस्वीरें सामने आईं हैं लेकिन पहली बार तैमूर कैमरे पर रोते हुए कैद हुए हैं। बता दें कि 31 अगस्त की दोपहर को करीना कपूर एयरपोर्ट पर अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ पहुंची, जहां उन्होंने तैमूर को अपनी गोद में उठा रखा था, लेकिन तैमूर खान पता नहीं क्यों रो रहे थे। मां करीना उन्हें चुप कराने की काफी कोशिश कर रहीं थी, लेकिन वह चुप ही नहीं हो रहे थे।
हालांकि, सब ही तैमूर को रोता देख इस सोच में पड़ गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो नन्हे तैमूर की आंखों में आंसू आ गए। इससे वहां मौजूद लोगों को यही लगा कि शायद तैमूर वहां कई सारे फोटोग्राफर्स को देख कर डर गए और रोने लगें। हालांकि, इससे पहले भी वह कई बार कैमरे में कैद किए गए हैं, तब वह रोते हुए नहीं दिखें। बता दें कि करीना, तैमूर के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। असल में वह बहुत जल्द अपनी कमबैक फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। जिसका शेड्यूल दिल्ली में भी है। इसी के लिए करीना दिल्ली जा रही हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS