ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
पढ़िए, राम कपूर के बारे में ये 10 खास बातें
By Deshwani | Publish Date: 1/9/2017 1:52:48 PM
पढ़िए, राम कपूर के बारे में ये 10 खास बातें

 नई दिल्ली । टीवी जगत के दिग्गज अभिनेताओं में से एक राम कपूर आज (शुक्रवार) अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. राम कपूर का जन्म 1 सितम्बर 1973 को दिल्ली में एक संपन्न पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था। राम कपूर ने नैनीताल, उत्तराखंड के शेरवुड कॉलेज से अपनी स्कूलिंग की है। बालक राम पर अंग्रेजी भाषा का कुछ ऐसा असर रहा कि वह शुरू से ही बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड फिल्में देखा करते थे। कपूर जब नौवीं कक्षा में थे, तब पहली बार वह एक स्टेज प्ले का हिस्सा बनें, जिसमें उन्होंने लीड रोल किया। प्ले का नाम था- 'Charley's Aunt '। यहीं से उनके भीतर एक्टिंग करने को लेकर लालसा जगी। तो आइए, राम कपूर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें-

1. राम कपूर ने मनोरंजन उद्योग को अपनाने का निर्णय लिया और यूसीएलए में फिल्म निर्माण के अध्ययन के इरादे से अमरीका के लॉस एंजिल्स के लिए रवाना हुए। यह उनका अभिनय के प्रति प्रेम था, जिसने उन्हें स्तानिस्लावस्की मेथड एक्टिंग एकेडमी, लॉस एंजिल्स, संयुक्त राज्य अमरीका, में शामिल होने के लिए मजबूर किया और यहां से 28 छात्रों की कक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले 12 विद्यार्थियों में से एक थे।
 
2. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम कपूर की मां रीता कपूर उनकी सबसे बड़ी समर्थक थीं, हालांकि उनके पिता अनिल कपूर को उनकी प्रतिबद्धता पर शक था और वह चाहते थे कि राम कपूर उनके ही नक्शेकदम पर चल कर कॉर्पोरेट जगत में शामिल हो जाएं।
3. अपनी जीविका के लिए कपूर ने छोटे मोटे काम जैसे गाड़ियां, क्रेडिट कार्ड, केबल सदस्यता आदि बेचने का काम और स्टारबक्स में भी काम किया।
 
4. टीवी पर उन्हें पहला ब्रेक मिला दूरदर्शन के शो 'न्याय' में, जिसे सुधीर मिश्रा डायरेक्ट कर रहे थे।
 
5. प्लेबॉय और कैसेनोवा जैसे उपनाम मिलने के बाद कपूर की मुलाकात "घर एक मंदिर' की अपने सह कलाकार गौतमी गाडगिल से हुई। सबसे अच्छे दोस्त बनने के बाद इस युगल ने 14 फरवरी 2003 में शादी की।
6. राम कपूर के दो बच्चे हैं एक बेटी, सिया जिसका जन्म 12 जून 2006 में हुआ और बेटा अक्स कपूर जो 12 जनवरी 2009 को पैदा हुआ।
 
7. 2011 में शुरू हुए सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में दर्शकों ने राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी को काफी सराहा. इस सीरियल में राम कपूर ने पावरफुल बिजनेसमैन का किरदार निभाया था, वहीं साक्षी तंवर, प्रिया शर्मा के किरदार में थी। 
 
8. छोटे पर्दे के साथ-साथ राम कपूर बड़े पर्दे पर भी सक्रिय रहते हैं, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'मेरे डैड की मारुती', 'हमशक्ल' और 'कुछ-कुछ लोचा है' जैसी फिल्मों में राम कपूर अपना हुनर साबित कर चुके हैं। 
 
9. रामकपूर टीवी कलाकारों में आज सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकारों में से एक हैं।
 
10. हाल में एकता कपूर ने जब वेब सीरीज की शुरुआत की तो उन्होंने अपने एटीएल बालाजी को लॉन्च करने के लिए राम कपूर का ही हाथ थामा। साक्षी तंवर के साथ राम कपूर वेब सीरीज 'कर ले तू भी मोहब्बत' में नजर आएं और एक बार फिर इस जोड़ी ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS