ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
2 सितंबर से बिग गंगा पर रंग पुरबैया बिखेरेंगे प्रियेश सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 31/8/2017 7:03:38 PM
2 सितंबर से बिग गंगा पर रंग पुरबैया बिखेरेंगे प्रियेश सिन्हा

पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


लाजवाब एंकरिंग से पूर्वांचल में हर घर के चहेते प्रियेश सिन्हा एक बार फिर छोटे पर्दे पर छा जाने को तैयार हैं। इस बार वो रंग पुरबैया बिखेरते नज़र आने वाले हैं।
 प्रियेश बिग गंगा पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो "सा रे गा मा रंग पुरबैया" के जरिये भोजपुरि दर्शकों का मनोंरंजन करते दिखेंगे। शो के प्रोमोज चैनल पर आने लगे हैं और बाकी जज के साथ प्रियेश सिन्हा दमदार रूप में संवाद बोलते नज़र आते हैं। प्रोमोज आने के  बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है इस शो का कैनवास काफी बड़ा है। कार्यक्रम का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है। और प्रियेश की उपलब्धता ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया है।
पिछले कुछ समय से प्रियेश फिल्मो में अति व्यस्त थे और छोटे पर्दे पर कमतर दिखते थे। इस शोे में वापसी से प्रियेश के फैन्स में खुशी की लहर है। गौरतलब है किमोस्ट पॉपुलर फेस ऑफ पूर्वांचल प्रियेश सिन्हा का अपना एक अलग दर्शक वर्ग है, जिसमे फीमेल फैन्स की संख्या ज्यादा है।
आगामी 2 सितंबर से कार्यक्रम का प्रसारण बिग गंगा पर् निर्धारित है और देखना ये है प्रियेश अपने दमदार एंकरिंग से दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाते हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS