मनोरंजन
साइकिलिंग कर खुद को फिट रखती हैं तेजस्वी
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2017 11:18:41 AM मुंबई। टीवी धारावाहिक 'पहरेदार पिया की' अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश का रहना है कि उन्हें साइकिल चलाना पसंद है, क्योंकि यह उनके लिए स्वस्थ रखने और फिट रखने में मददगार है। तेजस्वी ने अपने बयान में कहा, "मैं व्यायाम नहीं करती, लेकिन मुझे साइकिल चलाना पसंद है। यह मुझे स्वस्थ और फिट रहने में मदद करता है। यह मेरी मांसपेशियों को टोन करता है और हृदयवाहिनी तंत्र को स्वस्थ रखकर सुचारु रूप से रक्त परिसंचरण में मदद करता है।"
उन्होंने कहा कि वह सुबह के समय साइकिल चलाने बाहर निकलती हैं। उस समय हवा ताजी और शुद्ध होती है, जो उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए ऊर्जावान बनाती है और यह उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखता है।
'पहरेदार पिया की' का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होता है।