ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
ऋतिक रोशन ने घर पर किया बप्पा का स्वागत!
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2017 11:17:50 AM
ऋतिक रोशन ने घर पर किया बप्पा का स्वागत!

मुंबई। अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्म 'अग्निपथ' में गणपति भक्त के रूप में 'देवा श्री गणेशा' पर झूमते हुए नजर आए थे। उन्होंने ठीक इसी अंदाज में जुहू में स्थित अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया। ऋतिक और उनका परिवार कई दशकों से इस त्योहार का जश्न मनाता आ रहा है। यह उनके दादा द्वारा शुरू की गई परंपरा ह,ै जिसे आज भी ऋतिक और उनका पूरा परिवार प्यार और भक्ति के साथ मनाता है।

 

ऋतिक बचपन से ही भगवान गणेश में विश्वास रखते हैं। उनके घर के प्रवेश द्वार पर गणेश की मूर्ति स्थापित है और अभिनेता हर बार पूजा करने के बाद ही घर के बाहर कदम रखते हैं।

 

ऋतिक बताते हैं, "मैं बचपन से अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाता हूं। इससे जुड़ी कई बेहतरीन यादे हैं। हम बचपन में गणेश उत्सव पर सड़कों पर डांस किया करते थे। मैं उनका भक्त हूं और उनका मेरे जीवन में विशेष स्थान है।"

 

अभिनेता ने इस साल डेढ़ दिन का गणपति अपने घर स्थापित किया है और वह निजी तौर पर यह सुनिश्चित करते हैं की वह आरती में भाग ले और ज्यादा से ज्यादा समय तक गणपति की सेवा कर सके।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS