ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
लाइबेरिया तथा गिनिया में होगा भारत महोत्सव का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2017 11:26:37 AM
लाइबेरिया तथा गिनिया में होगा भारत महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली (हि.स.)। 15 अगस्त, 2017 से 28 जनवरी, 2018 तक लाइबेरिया के कोटे डी आईवरी तथा गिनिया में भारत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भारत महोत्सव में भारत की विविध संस्कृति यानी शास्त्रीय और लोक नृत्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। उत्सव कोटे डी आईवरी के चार शहरों अबिदजान, यमासोउक्रो तथा ग्रेडबैसम और दालोआ तथा लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया तथा गिनिया की कोनाक्राई में आयोजित किया जाएगा। 
 
इस आयोजन के तहत निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें भवानी शंकर के नेतृत्व में समूह द्वारा भरतनाट्यम नृत्य 15 से 16 अगस्त को पेश किया जाएगा, अस्वाथी नायर के नेतृत्व समूह द्वारा 22 से 25 सितंबर मोहिनीअट्टम नृत्य और यही नृत्य समूह मोनरोविया, लाइबेरिया में भी नृत्य प्रदर्शन करेगा। वहीं अरूणाचल प्रदेश का लोक नृत्य रिनछिन दोमा का लोक नृत्य का प्रदर्शन 27 से 30 अक्टूबर तक गिनिया के कोनाक्राई में नृत्य प्रस्तुत करेगा। संजीता देवी के नेतृत्व में मणिपुरी नृत्य 26 से 28 जनवरी 2018 को पेश किया जाएगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS