ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मिलेंगे हड़ताली सिने कामगारों के नेता
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2017 11:24:55 AM
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मिलेंगे हड़ताली सिने कामगारों के नेता

मुंबई, (हिंस) । फिल्म इंडस्ट्री की अलग अलग 22 यूनियनों द्वारा की जा रही हड़ताल का एक सप्ताह पूरा होने जा रहा है और अब तक हड़ताल खत्म होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। सोमवार को इस हड़ताल के बाबत एक अहम जानकारी मिली कि हड़ताली कर्मियो का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार की शाम को अपनी मांगों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मिलने जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, ये मुलाकात मुख्यमंत्री के कार्यालय में शाम को 7 बजे के आसपास होगी। इन यूनियनों की ओर से पिछले सप्ताह 15 अगस्त से हड़ताल की घोषणा की थी। असली हड़ताल अगले दिन 16 अगस्त से शुरु हुई। एक ओर, हड़ताली कामगार दावा कर रहे हैं कि इस हड़ताल से फिल्मो और टीवी शोज की शूटिंग ठप्प पड़ चुकी है। हड़ताली कर्मचारियों की ओर से गोरेंगांव स्थित फिल्मसिटी स्टूडियो के मुख्य गेट पर धरना दे रहे हैं और वहीं रोज उनकी ओर से प्रदर्शन होता है। शुक्रवार से हड़ताली कामगारों के प्रतिनिधियों ने भूख हड़ताल भी शुरु कर दी है। शनिवार को मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरुपम भी हड़ताली कामगारों के समर्थन में उनसे मिलने पंहुचे और अपनी पार्टी की ओर से हड़ताल का समर्थन किया। हड़ताली कागमारों का दावा है कि शिवसेना और मनसे की चित्रपट शाखाएं भी उनका समर्थन कर रही हैं। हड़ताली कामगारों ने दावा किया कि सोमवार से सितारों के लिए वैनिटी वैन सप्लाई करने वालों ने भी हड़ताल के समर्थन में काम बंद कर दिया। दूसरी ओर, फिल्म निर्माताओं की संस्था गिल्ड की ओर से अब भी दावा किया जा रहा है कि हड़ताल का असर बहुत ज्यादा नहीं है, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री की आधा दर्जन प्रमुख यूनियनें इस हड़ताल के साथ नहीं है। हड़ताली कामगार काम करने के आठ घंटे, डबल पगार और बीमा योजनाओं को अनिवार्य करने की मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। निर्माताओं ने इन मांगों को मानने से मना कर दिया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS