ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
मशहूर कन्नड़ अभिनेता सदाशिव ब्रह्मवार की मदद के लिए आगे आए किच्छा सुदीप
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 1:08:59 PM
मशहूर कन्नड़ अभिनेता सदाशिव ब्रह्मवार की मदद के लिए आगे आए किच्छा सुदीप

बेंगलुरु, (हि.स.)। बदहाली के दौर से गुजर रहे मशहूर कन्नड़ अभिनेता सदाशिव ब्रह्मवार की मदद के लिए अभिनेता किच्छा सुदीप आगे आए हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से सदाशिव ब्रह्मवार की मदद करने की अपील की है। 
बहुभाषीय अभिनेता किच्छा सुदीप इन दिनों बैंकॉक में अपनी एक फिल्म के लिए चल रही शूटिंग में व्यस्त हैं। वहां पर किच्छा सुदीप को सदाशिव की इस हालत के बारे में सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये पता चला तो वह परेशान हो गए और सदाशिव की मदद के लिए सामने आए। वहां उन्होंने अपने प्रशंसकों से सदाशिव ब्रह्मवार की मदद के लिए अपील की है। 
अस्सी वर्ष के वरिष्ठ अभिनेता सदाशिव आज दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। उनके दोनों बेटों ने उनको इस तरह दर-दर भटकने के लिए छोड़ दिया है। सदाशिव ब्रह्मवार ने फिल्मी जगत की चार पीढ़ियों के अभिनेताओं के साथ लगभग 600 कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। 
ऐसा कहा जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद कुछ साल पहले उन्होंने अपने परिवार को छोड़ दिया था। आरोप हैं कि कुछ समय पहले जब वह अपने परिवार में लौटे तो बेटों ने उनको नहीं अपनाया। अभी तक इस मामले पर उनके बेटों और खुद सदाशिव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS