मनोरंजन
बतौर गायिका परिणीति चोपड़ा लाएंगी एलबम
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 4:05:12 PMमुंबई, (हिस)। परिणीति चोपड़ा एक बार फिर अपनी आवाज में नया गाना गाने की तैयारियां कर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस बार वे अपना एक प्राइवेट एलबम लाने की तैयारियां कर रही है, जिसमें सिंगल सांग होगा। इससे पहले परिणीति ने इस साल रिलीज हुई यशराज की फिल्म मेरी प्यारी में गाना- माना कि हम यार नहीं... गाया था।
परिणीति का कहना है कि एलबम को लेकर काम शुरू हो चुका है और वे अगले महीने अपना गाना रिकार्ड करेंगी। बड़ी बात ये भी है कि इस बार गाना खुद उन्होंने लिखा भी है और परिणीति के अनुसार, ये सोलो रोमांटिक गाना है। परिणीति की सबसे बड़ी तमन्ना एक ऐसा एलबम निकालने की है, जिसमें वे अपनी कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा के साथ एक गाना गा सकें।
परिणीति ने संकेत दिया है कि अगले साल तक ये संभव हो सकता है। इन दिनों हैदराबाद में अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 4 की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में परिणीति पहली बार गोलमाल टीम के साथ जुड़ी हैं। इस फिल्म में परिणीति ने कोई गाना नहीं गाया है। इसके बाद परिणीति को यशराज की नई फिल्म शुरु करनी है, जिसमें उनके साथ पहली बार वरुण धवन की जोड़ी बनने जा रही है। ये फिल्म नवंबर से शुरू होनी है।