मनोरंजन
पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता सीताराम पांचाल
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 3:59:50 PMमुंबई, (हि.स.)। दिवंगत अभिनेता सीताराम पांचाल का शुक्रवार की सुबह मुंबई के करीब मीरा रोड इलाके में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुत्र ऋषभ पांचाल ने द्वारा पिता को मुखाग्नि देने के बाद सीताराम पांचाल का पार्थिव शरीर पंचतत्वों में विलीन हो गया।
गुरुवार को 54 वर्षीय सीताराम पांचाल का निधन हो गया था। वे पिछले कई सालों से कैंसर से ग्रस्त थे। सीताराम पांचाल की अंतिम यात्रा में फिल्म इंडस्ट्री से कोई बड़ा नाम तो नजर नहीं आया, लेकिन उनके करीबी दोस्त जरुर पंहुचे।
1994 से फिल्मों में काम कर रहे सीताराम पंचोली की शुरुआत शेखर कपूर की फिल्म 'द बैंडिट क्वीन' से हुई थी। उन्होंने स्लमडाग मिलेनियर, पान सिंह तोमर, द लीजेंड आफ भगत सिंह और शक्ति द पावर जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी अंतिम फिल्म जाली एलएलबी-दो रही, जो इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी।
अंतिम दिनों में कैंसर के संघर्ष से जूझ रहे सीताराम पांचाल की आर्थिक मदद के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई गई थी। उनके पैृतक राज्य हरियाणा की सरकार ने भी पांच लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की थी। फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए थे।